आरती* आस्था* कानपूर
३१.०७.२००९
जिन्दगी चाहे कितनी मुस्किल क्यों न हो उसे जीना ही पड़ता है।
०३.०८.२००९
हम बहुत बार चुप रहते हैं बहुत कुछ बोलने के लिए ........ बहुत बार चुप्पी के माध्यम से और बहुत बार भविष्य में एकमुश्त बोलने के लिए.
रविवार, 9 अगस्त 2009
गुरुवार, 23 अप्रैल 2009
मेरी diary के पन्ने से
७.०३.२००९
किसी का प्यार संभलने में जितनी मदद करता है उससे ज्यादा नफरत लेकिन हाँ नफरत भी उसी की होनी चाहिए जिसके प्यार ने उसे तोडा हो ।
१६.०३.२००९
किसी का भी छोटा मोटा गुनाह कोई भी माफ़ कर देता है लेकिन गुनाह जब हद पार कर जाता है तो कम से कम अच्छा ........ सच्चा और ज्यादातर सहनशीलता दिखानेवाला इंसान बुरी तरह से रिअक्ट जरूर करता है ।
१२.०४.२००९
यह सही है कि दुनिया में अच्छे लोग कम रह गए है ....... कम होते हैं लेकिन जो अच्छे होते हैं वह इतने ज्यादा अच्छे होते हैं कि उनकी अच्छे पर सहज यकीं ही नहीं करता कोई .
बुधवार, 22 अप्रैल 2009
सचमुच में बड़ी

मेरी udghoshna सुनकर कि
अब बड़ी हो गई हूँ मैं
तुम्हारा यह कहना कि
तुम तो
थीं हमेशा से बड़ी
तुम्हारे विचार ............
तुम्हारी सोंच ने
छोटा कभी
रहने ही नहीं दिया तुम्हें
यदि सही है
तो बताओ मुझे
बच्चों की तरह
अक्सर ही
दिल मेरा
क्यों कहता है कि
जी भर रोऊँ मैं
और गले लगाकर
चुप कराये कोई
किसी भी नन्हें मासूम की तरह
क्यों जब- तब
जिद कर बैठता है
दिल मेरा
ऐसे लोगो की
जो नहीं हो सकते मेरे
क्यों देखती हूँ ख्वाब
बच्चों की मानिंद
बंजर दिलों में
निश्चल भावों के
दरख्त उगाने के
यह देखकर भी कि
हकीकी ख्याल मेरे
तब्दील होते जा रहे हैं
दिन बा दिन khawabon में
सच- सच बताओ मुझे
इसलिए कह रही थी
तुम यह n
ताकि chodkar bachpana
बन जाऊँ मैं सचमुच में बड़ी ।
arti "astha"
शनिवार, 18 अप्रैल 2009
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2009
सोचना
गुरुवार, 16 अप्रैल 2009
सपनो की तलाश
बुधवार, 1 अप्रैल 2009
खुश रहने का नुस्खा
हर वह खुशी
जो न हो तुम्हें मिली
लेकिन जिसके मिलने पर
तुम्हारा खुश होना हो लाजमी
मान लिया करो
तुम्हें है मिल गई
bilkul वैसे ही
जैसे तार्किक प्रश्नों को हल करते समय
हम मान लेते हैं
'नहीं है' बराबर 'है' .
जो न हो तुम्हें मिली
लेकिन जिसके मिलने पर
तुम्हारा खुश होना हो लाजमी
मान लिया करो
तुम्हें है मिल गई
bilkul वैसे ही
जैसे तार्किक प्रश्नों को हल करते समय
हम मान लेते हैं
'नहीं है' बराबर 'है' .
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



